देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने नशा मुक्ति केंद्र में जबरन मरीजों को रखने की जांच का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने नशा मुक्ति केंद्र में अपनी मर्जी के बिना रखे गए मरीजों के मामले में पुलिस समेत शहर के प्राधिकारों से जांच करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने नशा मुक्ति केंद्र में अपनी मर्जी के बिना रखे गए मरीजों के मामले में पुलिस समेत शहर के प्राधिकारों से जांच करने को कहा है।

अदालत ने प्राधिकारों से समय-समय पर औचक जांच करने को भी कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को जबरन वहां पर नहीं रखा जाए।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम के संबंध में ‘‘दाखिला पंजी" की आकस्मिक जांच करने का निर्देश दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध नशा मुक्ति केंद्र में न रखा जाए।

अदालत ने यह आदेश एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया, जिसने आरोप लगाया था कि उसके दोस्त को उसकी पत्नी ने जबरन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है और किसी भी व्यक्ति को उससे मिलने या संपर्क में आने की अनुमति नहीं है।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि इस केंद्र में कई व्यक्तियों को उनकी इच्छा के बिना रखा गया है।

नशा मुक्ति केंद्र के वकील ने दावा किया कि याचिकाकर्ता के दोस्त को स्वेच्छा से भर्ती कराया गया था। इस दलील पर याचिकाकर्ता दोस्त ने एतराज जताया और अदालत को बताया कि भर्ती के समय मरीजों के हस्ताक्षर जबरन लिए गए थे।

अदालत ने 12 अगस्त को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) द्वारा एसएबीआरआर फाउंडेशन को मानसिक स्वास्थ्य प्रतिष्ठान के रूप में अनंतिम पंजीकरण का प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसका पता नांगलोई, नयी दिल्ली है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘आज लगाए गए आरोपों पर विचार करते हुए, एसएमएचए इहबास, दिल्ली पुलिस और दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगाए गए आरोपों की जांच करेगा तथा यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर औचक जांच करेगा कि एसएबीआरआर फाउंडेशन में भर्ती मरीजों को जबरन वहां नहीं रखा जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट