देश की खबरें | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं।
दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
मंगलवार को 5,100 मामले सामने आए थे।
बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर बुधवार को बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 19,455 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

