एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। उसने बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है और न्यूतनम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 289, गाजियाबाद में 316, ग्रेटर नोएडा में 217, गुड़गांव में 244 और नोएडा में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में पिछले 19 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। इससे पहले, एक फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).