एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 17 साल में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 17 साल में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम तापमान था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दौलत के चक्कर में पिता और सौतेली मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची थी साजिश.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि नवम्बर महीने में 2003 से दर्ज किया गया, सबसे कम तापमान है। तब 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने बताया क लोधी रोड मौसम केन्द्र में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks BJP Govt: महंगाई और कोरोना को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा-किसान फसल बीजने की तैयारी कर रहा है और तानाशाह भाजपा दाम बढ़ा रही है.

मैदानी इलाकों में आईएमडी तापमान के लगातार दो दिनों तक 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने पर शीत लहर चलने की घोषणा कर देता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ दिल्ली के कुछ छोटे इलाकों में ऐसी स्थिति अगर एक दिन भी रहती है तो शीत लहर चलने की घोषणा की जा सकती है।’’

दिल्ली में नवम्बर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

नवम्बर में अब तक का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 नवम्बर, 1938 को दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हालांकि आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवम्बर के अलावा पूरे नवम्बर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान था, जब तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).