एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 39 मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 39 मामले आए

नयी दिल्ली, 28 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस साल 19 फरवरी तक शहर में डेंगू के 37 मामले दर्ज किए गए थे।

सोमवार को जारी वेक्टर जनित बीमारियों पर रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 26 फरवरी तक डेंगू के 39 मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी से 26 फरवरी की अवधि के दौरान, पिछले साल दो मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2020 में चार मामले, 2019 में दो, 2018 में नौ मामले और 2017 में छह मामले दर्ज किए गए थे।

वेक्टर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है।

पिछले साल, डेंगू के 9,613 मामले आए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 2015 के बाद से एक साल में डेंगू के सबसे अधिक मामले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).