एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : मारपीट के विरोध में जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों द्वारा चिकित्सकों पर हमला किये जाने के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।

देश की खबरें | दिल्ली : मारपीट के विरोध में जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों द्वारा चिकित्सकों पर हमला किये जाने के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।

चिकित्सकों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की।

प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि हड़ताल के दौरान वे केवल आपातकालीन सेवा में कार्य करेंगे।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार सुबह 50 से 70 हथियारबंद लोगों की भीड़ ने अस्पताल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने कर्मचारियों पर भी हमला किया।

सोमवार रात को बच्चे को जन्म देने के बाद सर्जरी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। इससे मरीज के तीमारदार नाराज हो गए और उन्होंने मंगलवार सुबह चिकित्सकों पर हमला कर दिया।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम इस अभूतपूर्व हिंसा से बेहद व्यथित हैं। हम तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर हैं, जब तक कि इस घटना के लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती। हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).