देश की खबरें | दिल्ली सरकार जल्द ही पानी के बढ़े हुए बिल को माफ करने के लिये योजना लाएगी : प्रवेश वर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही बढ़े हुए पानी के बिलों की समस्या से निपटने के लिए एक योजना लाएगी।

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही बढ़े हुए पानी के बिलों की समस्या से निपटने के लिए एक योजना लाएगी।

शहर में जलापूर्ति के लिये जिम्मेदार दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के लगभग 29 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं, और कई निवासियों ने अनुचित बिल आने के बारे में शिकायत की है।

वर्मा ने कहा, “हम शीघ्र ही एक बिल माफी योजना शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसके तहत सभी घरेलू बिल का समाधान किया जाएगा तथा उनमें लगभग 90 प्रतिशत की कमी की जाएगी। बिलिंग प्रणाली का पुनर्गठन किया जा रहा है, इसके लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है और कुछ तकनीकी मुद्दे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि 2027 तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइनें होंगी और दिल्ली जल बोर्ड अवजल मास्टर प्लान पर भी काम कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि “डीजेबी अवजल बुनियादी ढांचे की मौजूदा समस्याओं और शहर की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए अवजल मास्टर प्लान की योजना बना रहा है।”

उन्होंने कहा, “इसके लिए बहुत जल्द एक वैश्विक निविदा जारी की जाएगी।”

वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार के पहले 100 दिनों में उनके अधीन विभागों में शुरू की गई परियोजनाओं का ब्योरा दिया।

वर्मा ने कहा, “हमने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जलजमाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त पंप लगाने जैसे कदम उठाए हैं। अब तक पीडब्ल्यूडी के करीब 35 प्रतिशत नालों की सफाई हो चुकी है और बाकी काम के लिए हमने 15 जून की समयसीमा तय की है।”

उन्होंने कहा, “सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियंत्रण वाले बड़े नालों से लगभग 15 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली गई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\