देश की खबरें | डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी दिल्ली सरकार: सौरभ भारद्वाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों के पैदा होने वाले स्थलों की संख्या स्थिर हो गई है और अधिकारियों को पूरी दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों के पैदा होने वाले स्थलों की संख्या स्थिर हो गई है और अधिकारियों को पूरी दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में डेंगू की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले सप्ताह, हमने एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। उस बैठक के दौरान, एमसीडी (अधिकारियों) ने हमारे साथ डेटा साझा किया जिससे पता चलता है कि मच्छर पैदा होने वाले स्थलों की संख्या स्थिर हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य सचिव को डेंगू जागरूकता के लिए एक व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया है क्योंकि हम ‘पीक सीजन’ (ऐसा समय जब मामलों की संख्या सबसे अधिक होती है) के करीब हैं। इस बार यह अभियान नहीं चलाया गया है।’’

सात अगस्त को जारी एमसीडी रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 5 अगस्त तक डेंगू के 348 मामले दर्ज किए गए।

एमसीडी ने पिछले कई हफ्तों से डेंगू और मच्छर जनित अन्य बीमारियों पर रिपोर्ट जारी नहीं की है, जबकि पिछले हफ्ते एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया था कि वह उनके प्रसार को रोकने के लिए ‘‘अपना नियमित काम कर रहा है’’ और ‘‘स्थिति नियंत्रण में है।’’

दिल्ली नगर निगम आमतौर पर हर सोमवार को मच्छर जनित बीमारियों के मामलों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें