एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली सरकार पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के मुद्दे के समाधान के लिए 'सभी प्रयास' करेगी: गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि नगर सरकार तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर प्रतिबंध से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ‘‘सभी संभव प्रयास’’ करेगी।

देश की खबरें | दिल्ली सरकार पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के मुद्दे के समाधान के लिए 'सभी प्रयास' करेगी: गुप्ता

नयी दिल्ली, तीन जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि नगर सरकार तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर प्रतिबंध से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ‘‘सभी संभव प्रयास’’ करेगी।

गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग भावनात्मक रूप से तब वाहनों से जुड़ाव महसूस करते हैं, जब उन्हें कोई करीबी व्यक्ति इन्हें उपहार में देता है।

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे वाहन केवल यादगार होते हैं और अक्सर उन्हें बहुत नहीं चलाया जाता।

गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों का यह दर्द समझा जा सकता है। दिल्ली सरकार इस समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। जहां भी जरूरत होगी हम लोगों की आवाज उठाएंगे।’’

वर्ष 2018 में उच्चतम न्यायालय के एक फैसले में दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 2014 के आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

यह नियम एक जुलाई से लागू हुआ है, जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर ऐसे वाहनों में ईंधन भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस मामले पर गुप्ता ने पिछली सरकारों की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह समस्या इसलिए मौजूद है क्योंकि पिछली सरकारों ने वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है और पर्यावरण की रक्षा के लिए विशेषज्ञों से परामर्श कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).