एजेंसी न्यूज

कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में रह रहे सभी लोगों की जांच करेगी दिल्ली सरकार

इन क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने की पृष्ठभूमि में यह आदेश दिया गया है।

कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में रह रहे सभी लोगों की जांच करेगी दिल्ली सरकार
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों की पहचान के 14 दिन के भीतर कम से कम तीन बार इन क्षेत्रों में रह रहे सभी लोगों की जांच कराई जाए।

इन क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने की पृष्ठभूमि में यह आदेश दिया गया है।

दिल्ली में इस समय 100 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

मुख्य सचिव विजय देव द्वारा जारी आदेशानुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है, ‘‘निषिद्ध क्षेत्र की अधिसूचना जारी होने के 14 दिन के भीतर कम से कम तीन बाद इन क्षेत्रों में सभी निवासियों की जांच की जाएगी।’’

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 3,439 हो गए, और वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).