देश की खबरें | दिल्ली सरकार 100 ऊपरी पैदल पार पथ पर देगी विज्ञापन लगाने की अनुमति, रखरखाव के लिए धन जुटाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने करीब 100 ऊपरी पैदल पार पथ (फुट ओवर ब्रिज) पर विज्ञापन लगाने की अनुमति देने का फैसला किया है ताकि उनके रखरखाव के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाया जा सके।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली सरकार ने करीब 100 ऊपरी पैदल पार पथ (फुट ओवर ब्रिज) पर विज्ञापन लगाने की अनुमति देने का फैसला किया है ताकि उनके रखरखाव के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाया जा सके।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने विभाग को इस परियोजना पर काम शुरू करने और एक प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है ताकि अतिरिक्त राजस्व से इन ऊपरी पैदल पार पथ के बेहतर रखरखाव में मदद मिल सके, जो भारी यातायात प्रवाह वाले मुख्य मार्गों पर बनाए गए हैं।

वर्मा ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य ऊपरी पैदल पार पथ के उचित रखरखाव के लिए पर्याप्त राजस्व जुटाना है। वर्तमान में इनमें से कई पुलों की हालत खराब है, उनकी लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों को मरम्मत की आवश्यकता है तथा ऊपर की प्लास्टिक की छतें टूटी हुई और रंगहीन हो गई हैं। विज्ञापनों के माध्यम से हम पुलों के रखरखाव के लिए धन जुटाएंगे।’’

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘योजना यह है कि दिल्ली नगर निगम के साथ राजस्व-साझाकरण मॉडल अपनाया जाए, जो इस परियोजना के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देगा। वर्तमान में केवल कुछ ऊपरी पैदल पार पथ हैं - जैसे कि अक्षरधाम - जहां विज्ञापन की अनुमति है। अब लगभग 100 पुलों पर विज्ञापन दिए जा सकेंगे।’’

अदालतें कई बार पीडब्ल्यूडी को ऊपरी पैदल पार पथ की खराब हालत के लिए फटकार लगा चुकी हैं। इनमें से कई पुलों में लिफ्ट नहीं हैं, स्वचालित सीढ़ियां हैं और उनके आसपास सफाई व्यवस्था खराब है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2023 में आलोचना करते हुए कहा था कि ऊपरी पैदल पार पथ इतनी ‘दयनीय स्थिति’ में हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति भी उनका उपयोग करने में सक्षम नहीं होगा। तब पीडब्ल्यूडी ने अदालत को आश्वासन दिया था कि मरम्मत कार्य किए जाएंगे और आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू