देश की खबरें | दिल्ली सरकार कोविड-19 रोगियों के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा की खातिर ऐप लांच करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार कोरोना वायरस रोगियों के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा की खातिर एक ऐप लांच कर सकती है। यह जानकारी सूत्रों ने बुधवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार कोरोना वायरस रोगियों के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा की खातिर एक ऐप लांच कर सकती है। यह जानकारी सूत्रों ने बुधवार को दी।

उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस ऐसे रोगियों को ले जाएंगे, जिनकी हालत गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: बीजेपी सांसद सनी देओल ने कहा-मुख्यमंत्री पंजाब में रेल यातायात बहाल करने में मदद करें.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक कोरोना वायरस के 24 हजार से अधिक रोगी गृह पृथक-वास में हैं।

जिन रोगियों में लक्षण नहीं है या जिनमें हल्के लक्षण हैं उन्हें अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि अगर उनके घर में सुविधाएं हैं तो वे गृह पृथक-वास में रहें।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले में एक सरकारी स्कूल के चार छात्रों की कोविड-19 रिपोर्ट आई पॉजिटिव: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली सरकार ऐप आधारित इलेक्ट्रिक वाहन सेवा प्रदाता प्रकृति ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की सेवा ले सकती है। उन्होंने कहा कि नई सेवा ‘‘अगले एक-दो दिनों में’’ शुरू हो सकती है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहन एंबुलेंस सेवा गृह पृथक-वास में रह रहे, ऐसे रोगियों को सेवा देगी जिनकी हालत गंभीर नहीं है।’’

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 7830 नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 4.5 लाख हो गई है और 83 और लोगों की मौत हो गई है, जो 16 जून के बाद सर्वाधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\