देश की खबरें | दिल्ली : सरकारी स्कूल के छात्र को सहपाठियों ने चाकू मारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के तिगरी इलाके में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र को उसके सहपाठियों ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच मई दक्षिणी दिल्ली के तिगरी इलाके में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र को उसके सहपाठियों ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कंधे और पीठ पर चोट आई है।
चौधरी ने बताया कि घायल छात्र के बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को उसके शिक्षक ने उसे ‘मॉनिटर’ नियुक्त किया था।
उन्होंने बताया कि जब एक लड़का कक्षा में उपद्रव कर रहा था, तो पीड़ित ने ब्लैकबोर्ड पर उसका नाम लिख दिया।
पुलिस ने कहा कि इससे गुस्साए लड़के और उसके दोस्तों ने पीड़ित को स्कूल के बाहर रोका और उस पर चाकू से हमला किया।
पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपी छात्रों को पकड़ा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)