देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है। दिल्ली के परिवहन विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है। दिल्ली के परिवहन विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक इस साझेदारी का उद्देश्य दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए एक अनुसंधान इकाई की स्थापना के जरिए नवाचार नीति तैयार करना और उनका मूल्यांकन है।

इस समझौते के तहत दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को ज्ञान विनिमय और नीति मूल्यांकन की सुविधा के लिए शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।

भारत में शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के ऊर्जा नीति संस्थान (ईपीआईसी इंडिया) के शोधकर्ता वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए मौजूदा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सैटेलाइट डेटा और अर्थमिति सहित उन्नत तकनीक का उपयोग करेंगे।

इस साझेदारी से ज्ञान के आदान-प्रदान और उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़ों के विश्लेषण की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली के परिवहन विभाग में प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा, ‘‘ हम ईपीआईसी इंडिया के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने और परिवहन विभाग के मौजूदा कार्यक्रमों के मूल्यांकन के साथ-साथ नयी नीतिगत पहल और समाधान की प्रक्रिया हासिल करने के लिए दूरदर्शिता के साथ अनुसंधान और नीति विशेषज्ञता के अनुप्रयोग को शामिल करने के लिए उत्साहित हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज