एमसीडी उपचुनाव से पहले विज्ञापन प्रकाशित करने पर दिल्ली सरकार के अधिकारी का तबादला

एक विज्ञापन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का रविवार को व्यापार एवं कर विभाग में तबादला कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी: एक विज्ञापन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का रविवार को व्यापार एवं कर विभाग में तबादला कर दिया गया.

एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. शहर में सर्कल रेट में 20 प्रतिशत की कटौती करने संबंधी एक विज्ञापन पर सूचना एवं प्रचार निदेशालय के निदेशक मनोज द्विवेदी और दो अन्य अधिकारियों से निर्वाचन आयोग ने जवाब तलब किया था.

आयोग ने नोटिस में कहा था कि शहर में एमसीडी उपचुनाव से पहले प्रकाशित किए गए उक्त विज्ञापन से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ.

रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि नवलेंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं प्रचार निदेशालय के निदेशक का प्रभार सौंपा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड