एम्बुलेंस सेवा के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू की चार हेल्पलाइन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट के जरिये हेल्पलाइन संख्या की जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक मई एम्बुलेंस हेल्पलाइन संख्या 102 पर भार कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को चार अतिरिक्त हेल्पलाइन की घोषणा की।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट के जरिये हेल्पलाइन संख्या की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “एम्बुलेंस संख्या 102 पर भार कम करने के लिए हमने चार अतिरिक्त हेल्पलाइन संख्या की शुरुआत की है- 7291000094, 7291000071, 7291000093, 7291000078’’
उन्होंने कहा, “इसके अलावा एम्बुलेंस के लिए 1070 और 1077 पर जिला मजिस्ट्रेट और सीडीएमओ से संपर्क किया जा सकेगा।”
मंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की सहायता करने को तत्पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

