देश की खबरें | दिल्ली सरकार स्कूल बीच में छोड़ने वालों पर अध्ययन शुरू कर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विद्यार्थियों के बीच में स्कूल छोड़ने के कारणों और स्कूली शिक्षा की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीकों पर अध्ययन कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विद्यार्थियों के बीच में स्कूल छोड़ने के कारणों और स्कूली शिक्षा की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीकों पर अध्ययन कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) कई शोध परियोजनाएं संचालित कर रहा है।

एससीईआरटी के एक अधिकारी के अनुसार, जिन प्रमुख क्षेत्रों की पड़ताल की जा रही है, उनमें से एक शिक्षा के अधिकार (आरटीई) का प्रभाव भी है, जिसमें ‘पीएम पोषण’ योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण’ (पीएम पोषण) योजना के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों को गर्म भोजन प्रदान किया जाता है और यह स्कूल छोड़ने की दर को कम करने से संबद्ध है।

अधिकारी ने बताया कि अध्ययन में डिजिटल युग में तेजी से आकार ले रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मद्देनजर शिक्षकों की प्रासंगिकता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि स्कूल प्रमुखों के लिए एससीईआरटी द्वारा संचालित नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अध्ययन से यह पता चलेगा कि क्या स्कूल प्रमुख दाखिला, उपस्थिति और स्कूल बीच में छोड़ने के डेटा का सक्रिय रूप से विश्लेषण कर रहे हैं, जिससे स्कूल के बेहतर प्रदर्शन के लिए फैसला लिया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के प्रदर्शन को मापने और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी तरीके विकसित करने के लिए एक अन्य अध्ययन भी किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू