देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने चार और सड़कों के हिस्सों के पुन:डिजाइन व सौंदर्यीकरण के लिए मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने चार और रास्तों की ‘स्ट्रीटस्केपिंग’ करने को प्रशासनिक मंजूरी और अनुमानित स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें अरविंदो मार्ग, लोधी रोड, नेल्सन मंडेला रोड और जगतपुरी से कड़कड़डूमा की ओर जाने वाला रस्ता शामिल है।

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली सरकार ने चार और रास्तों की ‘स्ट्रीटस्केपिंग’ करने को प्रशासनिक मंजूरी और अनुमानित स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें अरविंदो मार्ग, लोधी रोड, नेल्सन मंडेला रोड और जगतपुरी से कड़कड़डूमा की ओर जाने वाला रस्ता शामिल है।

लोक निर्माण विभाग (पीडल्ब्यूडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह मार्ग उन नौ नमूना रास्तों का हिस्सा हैं जिनको पुन:डिजाइन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद, इन नमूना रास्तों पर ‘स्ट्रीटस्केपिंग’ और सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत, लोधी रोड के 600 मीटर के हिस्से, अरविंदो मार्ग के 810 मीटर के भाग, नेल्सन मंडेला रोड के एक किलोमीटर का हिस्से और जगतपुरी-कड़कड़डूमा रोड के 800 मीटर के हिस्से का पुन:डिजाइन होगा और इनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

यह नमूने रास्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘यूरोपीय मानकों पर सड़कों का पुन:डिजाइन एवं सौंदर्यीकरण’ परियोजना का हिस्सा हैं।

पीडब्ल्यूडी ने अलग-अलग परिपत्रों में उक्त सड़कों की ‘स्ट्रीटस्केपिंग’ एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल 64.74 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी दी है।

इस साल जनवरी में दिल्ली सरकार ने टीकरी बॉर्डर के पास रोहतक रोड के 675 मीटर के हिस्से और उत्तर पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड के 550 मीटर के हिस्से को नमूना रास्ते के तौर पर अनुमानित एवं प्रशासनिक मंजूरी दी थी।

‘स्ट्रीटकैंपिग परियाोजना’ के तहत दिल्ली सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी के 540 किलोमीटर सड़कों पर भीड़ कम करना, पुन:डिजाइन करना एवं सौंदर्यीकरण करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान