एजेंसी न्यूज

कोविड-19 से होने वाली मौत का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने समिति का गठन किया

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार समिति की अध्यक्षता करेंगे।

कोविड-19 से होने वाली मौत का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने समिति का गठन किया
जमात

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाली मौतों का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन सदस्यीय एक समिति का गठन किया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार समिति की अध्यक्षता करेंगे।

समिति शहर के निजी तथा सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 से होने वाली हर मौत का विवरण दर्ज करेगी।

आदेश में कहा गया, “सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों को कोविड-19 से हुई सभी मौत की सूचना समिति को देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मौत के ऑडिट के लिए केस शीट भी देनी होगी।”

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से 47 लोगों की मौत हो गई।

मंगलवार को संक्रमण के 75 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,156 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).