देश की खबरें | दिल्ली सरकार सतर्क, कोविड-19 स्थिति पर नजर बनायी हुई है: जैन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति नजर रख रही है।
नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति नजर रख रही है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
महामारी की स्थिति पर जैन के बयान से कुछ घंटे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया।
शहर में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नये मामले सामने आये तथा 15 और मरीजों की जान चली गयी। यहां अबतक 11096 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
शहर में रात का कार्फ्यू 30 अप्रैल तक रहेगा।
जैन ने कहा, ‘‘ कल संक्रमण दर 5.54 प्रतिशत थी और करीब 65000 परीक्षण कराये गये। निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के लिए आदेश जारी किये गये हैं। करीब 5000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए जोड़े जा रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा कि इस साल बस एक दिन ऐसा रहा जब संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक हो गयी।
उन्होंने कहा, ‘‘ रूख की निगरानी करने की जरूरत है और हम उस पर नजर बनाये हुए हैं। फिलहाल संक्रमण दर पूरे देश के लिए पांच प्रतिशत के पार चली गयी है। लेकिन दिल्ली में हम चौकन्ने और सतर्क हैं।’’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार को 87,673 लोगों का टीका लगाया गया और अबतक 12 लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

