देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने प्रतिभा खोज योजना ‘हौसलों की उड़ान’ को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘हौसलों की उड़ान’ नाम की एक नयी प्रतिभा खोज योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना का उद्देश्य गायन, नृत्य और मिट्टी के बर्तन बनाने सहित विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें तराशना है।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘हौसलों की उड़ान’ नाम की एक नयी प्रतिभा खोज योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना का उद्देश्य गायन, नृत्य और मिट्टी के बर्तन बनाने सहित विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें तराशना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई और यह योजना सितंबर से शुरू होगी।
आधिकारिक बयान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में योजना के कार्यान्वयन के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार युवाओं को ऐसा मंच प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का खाका शहर भर के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है ताकि उन्हें पहचान मिल सके और राष्ट्रीय राजधानी की प्रतिष्ठा बढ़े।
गुप्ता ने बताया कि इस योजना की घोषणा दिल्ली विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की गई थी और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के साथ लागू किया जा रहा है।
कला, संस्कृति एवं विभाग इस योजना का नोडल विभाग होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

