देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने निर्माण क्षेत्र के कामगारों को बस के पास निशुल्क देने की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के कामगारों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बस के पास निशुल्क देने का निर्णय किया है।
नयी दिल्ली,चार मई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के कामगारों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बस के पास निशुल्क देने का निर्णय किया है।
सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यकम में कुछ कामगारों को बस पास भी दिए।
उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में दस लाख कामगार पंजीकृत हैं। पिछले एक वर्ष में केजरीवाल सरकार ने दस लाख पंजीकृत कामगारों (विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं) को 600 करोड़ रुपये दिए हैं,जो पूरे देश में अब तक कामगारों में बांटी गई सबसे बड़ी राशि है।’’
उप मुख्यमंत्री ने कामगारों से कहा कि बस पास मिलने से उनका आने जाने का खर्च बच जाएगा और उस धन को वे अपने परिवार पर खर्च करें, कहीं और बर्बाद नहीं करे।
निर्माण क्षेत्र के कामगारों में पेंटर, वेल्डर, बढ़ई और क्रेन संचालक भी शामिल हैं।
सिसोदिया ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की,जिन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें अपने कार्य क्षेत्र पर पहुंचने के लिए प्रति माह सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)