देश की खबरें | दिल्ली की रहने वाली युवती ने नोएडा में आत्मदाह किया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने बुधवार को नोएडा के एक पार्क में अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), चार मई राष्ट्रीय राजधानी के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने बुधवार को नोएडा के एक पार्क में अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 93-ए स्थित सुपरटेक ट्वीन टावर के पास बने एक पार्क में युवती ने खुद को आग लगा लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की जलने से मौत हो गई थी।

शुक्ला ने बताया कि युवती के शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान दिल्ली के ग्रेटर कैलाश ईस्ट की आयुषी बहल (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। उन्होंने बताया कि युवती ने भाई से उसकी परीक्षा के समय ऐसा कदम उठाने पर भी माफी मांगी है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों के अलावा दिल्ली से नोएडा आकर आत्मदाह करके आत्महत्या करने के कारणों का भी पता लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी