एजेंसी न्यूज

Sukhbir Singh Dalal joins BJP: विधानसभा चुनाव से पहले आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल

दिल्ली में फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए.

Sukhbir Singh Dalal joins BJP: विधानसभा चुनाव से पहले आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल
Sukhbir Singh Dalal (img: tw)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर : दिल्ली में फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए. मुंडका के पूर्व विधायक ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और आशीष सूद की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार सदस्य रहे सरदार बलबीर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए. उन्हें सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किया. दलाल ने दावा किया कि उन्होंने विधायक रहते हुए खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुद्दा मुखर होकर उठाया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद एक भी ईंट नहीं जोड़ी गई है.

उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार विरोधी अपने वादे से भटकने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पहल की सराहना की. भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पूर्व विधायक नितिन त्यागी और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षद बहन प्रीति भी आप नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाने के समारोह में मौजूद थे. सचदेवा ने आप पर खेल विश्वविद्यालय के बारे में केवल ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कागजों पर नियुक्तियां की गईं और धनराशि वितरित की गई, लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जिस भी परियोजना का उद्घाटन किया जाए, वह तय समयसीमा में पूरी हो. यह भी पढ़ें : आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस का केजरीवाल पर प्रहार: इस व्यक्ति के इतिहास को सब जानते हैं

सचदेवा ने दिल्ली के पंजाबी और ग्रामीण समुदायों के बीच उनकी प्रतिष्ठा के लिए क्रमशः सिंह और दलाल की सराहना की. केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा ने कहा कि आप सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जो लोग कभी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे पर विश्वास करते थे, वे उसे छोड़ रहे हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे हताश होकर लोग आप छोड़ने को मजबूर हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).