Delhi: रोहिणी सेक्टर 17 की झुग्गियों में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं. उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है.’’ यह भी पढ़ें : ग्वालियर में खेतों में लगी भीषण आग गांवों तक पहुंची, चार घायल, कई घर जलकर खाक
अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया. उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

