Delhi: रोहिणी में प्लास्टिक के दानों के गोदाम में लगी आग
राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में शनिवार देर रात प्लास्टिक के दानों से भरे एक गोदाम में आग लग गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
नयी दिल्ली, 26 जून : राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में शनिवार देर रात प्लास्टिक के दानों से भरे एक गोदाम में आग लग गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया. अधिकारियों के अनुसार उन्हें रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में आग लगने की सूचना रात दो बजकर करीब 18 मिनट पर मिली थी. यह भी पढ़ें : उप्र : शराबी प्रवृत्ति के युवक ने दादा-दादी की हत्या की
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां भेजी गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

