देश की खबरें | दिल्ली: सरिता विहार के आवासीय इमारत के पार्किंग क्षेत्र में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सरिता विहार में बृहस्पतिवार को एक आवासीय इमारत के पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 मई दिल्ली के सरिता विहार में बृहस्पतिवार को एक आवासीय इमारत के पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा, ''हमें सुबह छह बजकर 19 मिनट पर आग लेने की सूचना मिली थी जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था।''
उन्होंने कहा कि चार मंजिला इमारत के पार्किंग क्षेत्र में आग लग जाने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक स्कूटर पूरी तरह जल गयी।
उन्होंने कहा कि निवासियों को समय से इमारत से निकाल लिया गया एवं 40 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने कहा, ''हमने आग लगने का वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित किया है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

