Delhi Hotel Fire: कनॉट प्लेस में होटल में लगी आग, कोई घायल नहीं
मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
नयी दिल्ली, 21 जनवरी : मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आया होटल कनॉट प्लेस के ‘एफ’ ब्लॉक में स्थित है.
अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली दमकल सेवा को शनिवार सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर होटल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting For Budget 2023: कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट
अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों पर पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट पर काबू पा लिया गया और पानी का छिड़काव जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

