एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : फैक्टरी में लगी आग, एक महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के दयालपुर इलाके में एक फैक्टरी में आग लगने से वहां काम करने वाली 30 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : फैक्टरी में लगी आग, एक महिला की मौत

नयी दिल्ली, सात मई राष्ट्रीय राजधानी के दयालपुर इलाके में एक फैक्टरी में आग लगने से वहां काम करने वाली 30 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी निवासी माया चांदबाग स्थित लैपटॉप कैबिनेट बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न सवा तीन बजे चांदबाग स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय तिर्की ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि आग इमारत के बेसमेंट (तहखाने) में लगी थी।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे, जिसके बाद बेसमेंट के बाथरूम में जला हुआ एक शव मिला।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि अपराध-रोधी दल द्वारा घटनास्थल का दौरा करने के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाह आचरण) और 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).