एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | धूल विरोधी अभियान पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बुधवार को राजधानी में धूल विरोधी अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

देश की खबरें | धूल विरोधी अभियान पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बुधवार को राजधानी में धूल विरोधी अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि राय द्वारा धूल प्रदूषण और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने वाली कई साइट की संख्या संबंधी डेटा साझा किए जाने की उम्मीद है।

राजधानी में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल अक्टूबर में शुरू किए गए निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) पोर्टल पर 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण और विध्वंस परियोजनाओं की उपयोगकर्ता एजेंसियों के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है।

परियोजना के प्रस्तावकों को धूल नियंत्रण मानदंडों के साथ अपने अनुपालन की स्व-लेखा परीक्षा करनी होगी और पखवाड़े के आधार पर पोर्टल पर एक स्व-घोषणा अपलोड करनी होगी।

सितंबर में, दिल्ली सरकार ने 500 वर्ग मीटर से बड़े सभी निर्माण और विध्वंस स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन लगाना भी अनिवार्य कर दिया था।

इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले परियोजना प्रस्तावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

इससे पहले, धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 20,000 वर्ग मीटर से अधिक निर्माण और विध्वंस स्थलों को एंटी-स्मॉग गन लगाने की आवश्यकता होती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).