एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली चुनाव विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई है: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी में विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई होगी।

देश की खबरें | दिल्ली चुनाव विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई है: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी में विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई होगी।

दीक्षित को कांग्रेस ने नयी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। दीक्षित ने कहा कि हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘ हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है और खासकर अगर यह मुख्यमंत्री की सीट हो। हालांकि यह आम आदमी पार्टी को तय करना है कि वह (केजरीवाल) चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हमारे लिए किसी व्यक्ति के खिलाफ लड़ना चुनौती नहीं है।’’

पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद दीक्षित ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली की जनता ने एक नयी पार्टी को मौका देने का फैसला किया था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ हम यह स्पष्ट रूप से कह रहे थे कि झूठा माहौल बनाकर कांग्रेस को (दिल्ली में) सत्ता से हटाया गया। हालांकि, 10 साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नयी पार्टी का वास्तविक काम, स्वच्छ राजनीति और अच्छे व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।’’

दीक्षित ने आरोप लगाया कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि पार्टी को एक विकसित केन्द्र शासित राज्य मिला लेकिन उसने सात से 10 साल में उसे बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, हमारे लिए यह दिल्ली में विकास की भावना को वापस लाने और जन कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार को वापस लाने की लड़ाई होगी।’’

नयी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केजरीवाल ने 2013 में इसी सीट से दीक्षित की मां और तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).