देश की खबरें | दिल्ली चुनाव : भगवंत मान और आतिशी ने कालकाजी में रोड शो किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को यहां कालकाजी में रोड शो किया और दिल्ली की अपनी समकक्ष और विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को यहां कालकाजी में रोड शो किया और दिल्ली की अपनी समकक्ष और विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा।

मान ने अमृतपुरी गढ़ी के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पांच फरवरी को मतदान केंद्र में नंबर दो (मतपत्र में आप उम्मीदवार का नाम दूसरे स्थान पर है) बटन दबाएं, ताकि परिणाम (आप के लिए) नंबर एक हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी का उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि पांच फरवरी को होने वाला मतदान महज औपचारिकता है। आप सभी ने आप को जिताने का निर्णय पहले ही कर लिया है।’’

मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के ‘विकास’ को रेखांकित किया और दावा किया कि लोगों से किए गए वादे पूरे किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में की गई हर प्रतिबद्धता पूरी की गई है, चाहे वह पानी हो, मुफ्त बिजली हो, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा हो या महिला सम्मान योजना हो।’’

मान ने कहा, ‘‘जब हमने 2,100 रुपये देने का वादा किया था, तो भाजपा ने इसे ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कहा था, लेकिन अब जब वे 2,500 रुपये देने का वादा करते हैं, तो वे इसे लाभ कहते हैं। लोग उनके 2,500 रुपये से ज्यादा हमारे 2,100 रुपये के वादे पर भरोसा करते हैं, क्योंकि भाजपा पहले ही अपने 15 लाख रुपये के वादे से पीछे हट चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे (भाजपा) हमारी ‘रेवड़ी’ के लिए आलोचना करते हैं, तो वे क्या ‘पापड़’ बांट रहे हैं... भाजपा के पास आपसे लिया गया बहुत सारा पैसा है और वे आपके वोट खरीदने की कोशिश करेंगे।’’

मान ने कहा, ‘‘इसलिए मैं कालकाजी के निवासियों से अनुरोध करता हूं कि यदि वे (भाजपा) आपको धन देने के लिए आते हैं तो मना न करें, क्योंकि जब देवी लक्ष्मी आती हैं तो हमें उन्हें वापस नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को ‘आप’ को वोट देना चाहिए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विपक्षी उम्मीदवारों पर गुंडागर्दी करने और महिलाओं का अनादर करने का आरोप लगाया। उनका इशारा स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की ओर था जो कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

आतिशी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कालकाजी के लोगों को ‘गुंडों को तुगलकाबाद गांव’ वापस भेजने के लिए आप के झाड़ू चुनाव चिह्न वाला बटन दबाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने कालकाजी मंदिर से तुगलकाबाद तक एक नयी सड़क का निर्माण किया है। अत: पांच फरवरी को झाड़ू का बटन दबाएं और इन गुंडों को तुगलकाबाद गांव वापस खदेड़ दें।’’

बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव के निवासी हैं और उन्होंने हाल ही में आतिशी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें