देश की खबरें | दिल्ली: नरेला में चालक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोनीपत निवासी सुनील उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, उसे नरेला थाने में एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है और उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें पता चला कि मृतक मोनू जॉली नामक व्यक्ति के लिए चालक के रूप में काम करता था। पूछताछ में पता चला है कि सुनील दहिया नामक व्यक्ति का जॉली की बेटी के साथ संबंध था।"
पुलिस ने बताया कि रविवार को दहिया जॉली के घर गया और उन्हें धमकाया, जिससे जॉली और उसके भाई प्रदीप को गुस्सा आ गया।
पुलिस ने बताया, ‘‘शाम को प्रदीप, मोनू समेत कुछ अन्य लोगों के साथ सिंघू बॉर्डर के पास दहिया के कार्यालय पर गया और वहां मौजूद कुछ कर्मचीरियों की पिटाई कर दी।
अधिकारी ने बताया, "बाद में वे दहिया को तलाशते हुए उसके घर पर पहुंच गए, जहां कुछ लोगों ने प्रदीप, मोनू और उनके अन्य साथियों पर पीछे से हमला किया और उन पर गोलियां चला दीं।"
पुलिस के अनुसार एक गोली मोनू को लग गई जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने कहा, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमने सुनील दहिया को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

