देश की खबरें | मेडिकल कॉलेज से हटाये गये अस्थायी चिकित्सकों के समर्थन में आया दिल्ली के डॉक्टरों का संगठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज से हटाये गये दो अस्थायी चिकित्सा अधिकारियों की पुन:वापसी के लिये प्रयासरत रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन को दिल्ली के डॉक्टरों के एक संगठन का समर्थन मिल गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज से हटाये गये दो अस्थायी चिकित्सा अधिकारियों की पुन:वापसी के लिये प्रयासरत रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन को दिल्ली के डॉक्टरों के एक संगठन का समर्थन मिल गया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे एक पत्र प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिफिक फोरम (पीएमएसएफ) के अध्यक्ष डॉक्टर हरजीत सिंह ने मांग की है कि चिकित्साधिकारियों को पुन:वापस लिया जायें।

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

बृहस्पतिवार को भेजे गये पत्र में कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन दो डॉक्टरों को इस लिये हटा दिया गया क्योंकि उनका बयान हाथरस के कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस के बयान से मेल नहीं खाता था।

एएमयू के प्रवक्ता शाफे किदवई ने कहा कि उन दोनों डॉक्टरों को पिछले नौ सितम्बर को एक महीने के लिये नौकरी पर रखा गया था। उसके बाद उन्हें स्थिति के बारे में पूरी तरह अवगत कराया गया था। अब उन्हें हटाया जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

गौरतलब है कि हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के 24 घंटे के अंदर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में दो अस्थायी चिकित्साधिकारियों को हटाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

यह मामला गत मंगलवार को प्रकाश में आया था जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में अस्थायी चिकित्साधिकारी के तौर पर काम कर रहे डॉक्टर मोहम्मद अजीमुद्दीन और डॉक्टर उबैद इम्तियाज की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।

हाथरस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर पूछताछ की थी। हाथरस मामले की पीड़िता शुरुआत में इसी अस्पताल में भर्ती करायी गयी थी। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान 29 सितम्बर को उसकी मौत हो गयी थी।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुधवार को एएमयू के कुलपति को लिखे पत्र में उनसे दो डॉक्टरों की बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एसोसिएशन 24 घंटे के अंदर अपनी बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति तय करेगा।

बर्खास्त किये गये डॉक्टर अजीमुद्दीन और डॉक्टर इम्तियाज का कहना है कि उन्होंने हाथरस मामले में कोई भी बयान नहीं दिया है। सेवा समाप्ति से पहले उन्हें अपनी सफाई देने तक का मौका नहीं दिया गया। दोनों ने कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड