Delhi: कमरे की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में कमरे की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है.
नयी दिल्ली, 7 जनवरी : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में कमरे की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है.
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत गिरने की सूचना सुबह करीब चार बजकर 24 मिनट पर मिली. यह भी पढ़ें : COVID-19: बेंगलुरु में 14 पुलिस अफसर हुए कोविड से संक्रमित, पुलिस स्टेशन सील
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में केदार (65) और उसके बेटे सोनू (30) की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति प्रमोद (43) के सिर में चोट आई है, जबकि अनिल (40) को वहां से सुरक्षित निकाला गया. अधिकारी ने बताया कि सभी को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

