एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन को समन जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी किया।

देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन को समन जारी किया

नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए जैकलीन को अदालत के समक्ष आगामी 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा।

जांच के सिलसिले में अब तक कई बार ईडी द्वारा तलब की जा चुकीं जैकलीन का नाम पूरक आरोपपत्र में पहली बार एक आरोपी के रूप दर्ज किया गया है।

ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में अभिनेत्री का नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं था।

हालांकि, दस्तावेजों में दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन और नोरा फातेही के दर्ज बयान के विस्तृत ब्योरे का उल्लेख है। ईडी के अनुसार फातेही और जैकलीन ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से आलीशान कार समेत अन्य महंगी चीजें तोहफे की रूप में ली थीं।

ईडी ने जैकलीन का बयान 20 अक्टूबर, 2021 और 30 अगस्त को दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने तोहफे लेने की बात स्वीकार की थी।

इसी तरह फातेही का बयान 13 सितंबर और 14 अक्टूबर 2021 को दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोस से महंगे तोहफे लेने की बात स्वीकार की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).