देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए इसे ''गंभीर अपराध'' बताया।

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए इसे ''गंभीर अपराध'' बताया।

अवकाशकालीन न्यायाधीश अपर्णा स्वामी ने सतवीर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सिंह पर करीब 300 लोगों से कथित तौर धोखाधड़ी करके प्राप्त की गई राशि में से डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप है।

न्यायाधीश ने 12 जून को पारित एक आदेश में कहा, ‘‘वर्तमान मामले में, आवेदक धोखाधड़ी के एक गंभीर अपराध में शामिल है। दो नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आवेदक पुलिस जांच में शामिल नहीं हुआ।’’

अदालत ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है और इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को एक मई को गिरफ्तार किया गया था, इसलिए पूछताछ के लिए सिंह की जरूरत होगी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस प्रकार, आवेदक/आरोपी सतवीर सिंह को अग्रिम जमानत देने के लिए कोई आधार नहीं बनता है। आवेदक को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाता है। अग्रिम जमानत के लिए आवेदक सतवीर सिंह के आवेदन को खारिज और निस्तारित किया जाता है।’’

हालांकि, आरोपी ने दावा किया कि उसका मौजूदा मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी