देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने देवेंद्र दर्डा को विदेश यात्रा की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा के बेटे एवं तीन कोयला घोटाला मामलों के आरोपी देवेंद्र दर्डा को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दो से 12 अक्टूबर तक विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा के बेटे एवं तीन कोयला घोटाला मामलों के आरोपी देवेंद्र दर्डा को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दो से 12 अक्टूबर तक विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है।

विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने देवेंद्र को संयुक्त अरब अमीरात और स्वीडन की यात्रा करने की अनुमति दी। न्यायाधीश ने यह अनुमति यह कहते हुए दी देवेंद्र ने विदेश यात्रा के लिए अतीत में दी गई अनुमति का कभी दुरुपयोग नहीं किया है और सभी नियमों और शर्तों का पालन किया है।

छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में एक निचली अदालत ने हाल ही में देवेंद्र को उनके पिता के साथ चार साल जेल की सजा सुनाई थी।

बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील लंबित रहने तक जेल की सजा निलंबित कर दी थी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी को अतीत में कई मौकों पर विदेश यात्रा की अनुमति दी गई, लेकिन उसने कभी भी ऐसी अनुमति का दुरुपयोग नहीं किया और ऐसी अनुमति देते समय अदालत द्वारा लगाए गए सभी नियम और शर्तों का पालन किया।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसलिए, इस अदालत की सुविचारित राय में, आवेदक संयुक्त अरब अमीरात और स्वीडन की विदेश यात्रा करने का हकदार है।’’

सत्ताइस सितंबर को पारित आदेश में, न्यायाधीश ने आरोपी को तीनों मामलों में प्रत्येक में 20 लाख रुपये की सावधि जमा रसीदें (एफडीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने उसे सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने या किसी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश न करने और दी गई अनुमति का उपयोग किसी भी तरह से मुकदमे में बाधा डालने के लिए न करने का निर्देश भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\