जमात
नयी दिल्ली, 14 मई राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल परिसर के भीतर एक कैंटीन में कार्यरत चार कर्मचारियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कैंटीन मुख्य रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए है और संक्रमण का मामला सामने आने के बाद इसे बंद कर दिया गया है।
इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में कर्मचारियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
एक सूत्र के अनुसार एक कर्मचारी में लक्षण सामने आने के बाद उसकी और तीन अन्य कर्मचारियों की जांच की गई।
सूत्र ने बताया, “उनकी जांच के नतीजों में बृहस्पतिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।”
अभी तक अस्पताल के तीस स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY