एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : कंटेनर ट्रक पलटकर वैन पर गिरा, 18 माह के बालक समेत छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में सोमवार सुबह सामान से भरा हुआ एक कंटेनर ट्रक पलटने के बाद एक वैन पर जा गिरा, जिसके कारण दो महिलाओं और एक 18 महीने के बालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : कंटेनर ट्रक पलटकर वैन पर गिरा, 18 माह के बालक समेत छह घायल

नयी दिल्ली, 19 जुलाई उत्तरी दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में सोमवार सुबह सामान से भरा हुआ एक कंटेनर ट्रक पलटने के बाद एक वैन पर जा गिरा, जिसके कारण दो महिलाओं और एक 18 महीने के बालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रिंग रोड पर सुबह करीब छह बजे हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया, जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं और एक 18 माह के बालक समेत कुल छह लोग वैन में सवार थे। ये लोग दिल्ली के द्वारका से उत्तर प्रदेश के बागपत की ओर जा रहे थे। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसने देखा कि कंटेनर ट्रक एक इको वैन पर गिरा हुआ है।

पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों को वैन से निकालकर एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि दो अन्य फंसे हुए लोगों को कंटेनर उठाने के बाद वैन की छत काटकर निकाला गया। कंटेनर में दालें भरी हुई थीं। उसे एक क्रेन के जरिए उठाया गया।

घायलों में कुछ लोगों को फ्रैक्चर हुआ है जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि अन्य लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटनास्थल से वैन और कंटेनर ट्रक को हटाने के बाद रिंग रोड पर यातायात बहाल कर दिया गया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 337 (दूसरों के जीवन अथवा व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).