देश की खबरें | दिल्ली कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ राज निवास के निकट मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पुलिस के कथित तौर पर घुसने और ‘नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पिटाई करने’ की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां सिविल लाइन इलाके में प्रदर्शन किया और राज निवास के निकट मार्च निकाला।

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पुलिस के कथित तौर पर घुसने और ‘नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पिटाई करने’ की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां सिविल लाइन इलाके में प्रदर्शन किया और राज निवास के निकट मार्च निकाला।

कांग्रेस ने आज पूरे देश में राज भवनों का ‘घेराव’ करने की घोषणा की थी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां मार्च निकाला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें राज निवास तक पहुंचने से रोक दिया और प्रदर्शन को तितर-वितर करने के लिए ‘वाटर कैनन’ का उपयोग किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने पार्टी के मुख्यालय पर ‘हमला’ बोला और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज भवनों का घेराव करेगी।

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज करते हुए इसे निराधार बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\