देश की खबरें | दिल्ली के मुख्यमंत्री भाजपा के हमले के बावजूद कोविड-19 टीके की मांग करते रहेंगे : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेता जहां ‘‘आलोचना और दुर्व्यवहार’’ करते हैं वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के हमले के बावजूद मुख्यमंत्री कोविड-19 के टीके की मांग करते रहेंगे।

Corona

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेता जहां ‘‘आलोचना और दुर्व्यवहार’’ करते हैं वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के हमले के बावजूद मुख्यमंत्री कोविड-19 के टीके की मांग करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए और टीके की मांग शुरू करते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने केजरीवाल की ‘‘आलोचना की और अपशब्द’’ कहे।

सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा के नेता केजरीवाल की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें अपशब्द कह रहे हैं क्योंकि टीका प्रबंधन में वे अपनी सरकार की विफलता को छिपाना चाहते हैं। लेकिन वे चाहे जितना भी अपशब्द कहें, केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए टीका की मांग करते रहेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी थी और केजरीवाल ने लोगों का जीवन बचाने के लिए इसे बहाल करने की लड़ाई लड़ी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब टीका खरीदने का वक्त था तो भाजपा ‘‘चुनाव प्रबंधन करने और छवि चमकाने में’’ व्यस्त थी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार दिल्ली के हर नागरिक का टीकाकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड