एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने 11 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 27 मई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने 11 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने माता-पिता के साथ द्वारका दक्षिण पुलिस थाने जाकर बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई गई।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि वह द्वारका के एक सरकारी स्कूल की छात्रा है और आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के एक शिक्षक ने उसकी पीठ और कंधे को गलत तरीके से छुआ।

डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हर्षवर्धन ने बताया कि शुक्रवार को इसी तरह की घटना की एक अन्य शिकायत आरोपी के खिलाफ प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).