एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: गांधी नगर में इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को एक इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: गांधी नगर में इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को एक इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि पीपल वाली गली में गली नंबर पांच पर एक इमारत में आग लग जाने की सूचना अपराह्न तीन बजकर 42 मिनट पर प्राप्त हुई और उन्होंने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि इसी इमारत में 29 मार्च को भी आग लग गई थी।

उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).