देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने सिसोदिया को आप सरकार के शिक्षा मॉडल पर बहस की चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं पर आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां वे ‘‘राजनीतिक पर्यटन’’ कर रहे हैं और उन्हें चुनौती दी कि अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर बहस करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भाजपा की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं पर आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां वे ‘‘राजनीतिक पर्यटन’’ कर रहे हैं और उन्हें चुनौती दी कि अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर बहस करें।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना और पूजा सुरी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिसोदिया और उनकी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों को वहां स्कूलों की दशा पर बहस के लिए चुनौती दे रहे हैं, जबकि दिल्ली में शिक्षा के स्तर में ‘‘कमी’’ आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षा स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है और राजनीतिक पर्यटन करने के बजाए केजरीवाल सरकार को इसमें सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाबों का हवाला देते हुए खुराना ने कहा कि दिल्ली में 2015 में आप के सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों की संख्या नहीं बढ़ी है।

उन्होंने आरोप लगाए कि आप सरकार दावा करती है कि महामारी के दौरान सभी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि केवल 30 से 40 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड