खेल की खबरें | दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली ने आलराउंड खेल का अच्छा नमूना पेश करते हुए शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई मैच में उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

रोहतक, छह नवंबर दिल्ली ने आलराउंड खेल का अच्छा नमूना पेश करते हुए शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई मैच में उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद आठ विकेट पर 108 रन ही बना पायी। दीपक पूनिया (15 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में दिल्ली के तेज गेंदबाजों ने उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों को टिककर नहीं खेलने दिया।

सिमरजीत सिंह और प्रदीप सांगवान ने दो-दो जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट लिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से माधव कौशिक ने सर्वाधिक 30 रन बनाये।

दिल्ली ने 40 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। अनुज रावत ने 32 गेंदों पर 50 रन बनाये। ध्रुव शोरे 38 और नितीश राणा 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप ई के एक अन्य मैच में मनन वोहरा के नाबाद शतक (64 गेंदों पर नाबाद 106 रन) के बावजूद चंडीगढ़ को हैदराबाद से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की तरफ से हनुमा विहारी ने 57 और तिलक वर्मा ने नाबाद 61 रन बनाये।

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में सौराष्ट्र ने उत्तराखंड को दो रन से हराया। सौराष्ट्र ने तीन विकेट पर 146 रन बनाये जिसके जवाब में उत्तराखंड पांच विकेट पर 144 रन ही बना पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\