देश की खबरें | दिल्ली: अगस्त रहा सूखा,सितंबर के पहले सप्ताह भी ज्यादा बारिश के आसार नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगस्त का महीना दिल्ली में पिछले 14 वर्ष में सबसे कम बारिश वाले माह के तौर पर दर्ज हो जाएगा।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगस्त का महीना दिल्ली में पिछले 14 वर्ष में सबसे कम बारिश वाले माह के तौर पर दर्ज हो जाएगा।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच-छह दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि कम बारिश के लिए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के तीन क्षेत्र जिम्मेदार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून की गतिविधियां कम रहेंगी।

आईएमडी के आंकडों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अगस्त में 214.5 मिमी, वर्ष 2020 में 237 मिमी और वर्ष 2019 में 119.6 मिमी बारिश हुई थी।

‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार, ‘‘ अगस्त में उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव के तीन क्षेत्र बनने और इनके ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा दक्षिण पाकिस्तान की ओर जाने से इन इलाकों में अच्छी बारिश हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी