देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नए विधायकों को समय पर कार्यालय आवंटित किए जाने का निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संबंधित विभागों को नवनिर्वाचित विधायकों को समय पर कार्यालय आवंटित करने का निर्देश दिया है, ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संबंधित विभागों को नवनिर्वाचित विधायकों को समय पर कार्यालय आवंटित करने का निर्देश दिया है, ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
प्रोटोकॉल के अनुसार, फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पूर्व विधायकों को आवंटित निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय खाली करा लिए गए थे।
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अब जबकि नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है तो सुचारू विधायी और निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों के लिए नए कार्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बयान में गुप्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों की कुशलतापूर्वक सेवा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कार्यालय विधायकों और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं, जिससे सीधा संवाद और समस्या-समाधान की सुविधा मिलती है।
गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं कि सभी विधायकों को समय पर उनके कार्यालय का आवंटन हो।’’
विधानसभा सचिवालय ने संबंधित विभागों को विधायकों की विशिष्ट आवश्यकताओं और अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नव-निर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से प्रभावी ढंग से जुड़ सकें और बिना किसी देरी के जनता की चिंताओं का समाधान कर सकें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

