देश की खबरें | दिल्ली: 40 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां चुराने वाला गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 40 लाख रुपये कीमत की राडो और टिसोट जैसे महंगे ब्रांड की 96 लग्जरी घड़ियां चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 फरवरी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 40 लाख रुपये कीमत की राडो और टिसोट जैसे महंगे ब्रांड की 96 लग्जरी घड़ियां चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी प्रदीप (46) के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार ने 21 फरवरी को पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की रात करीब ग्यारह बजे फरीदाबाद से रंगपुरी के लिए महंगी घड़ियों की डिलीवरी की जा रही थी।
सुधांशु ने आरोप लगाया कि डिलीवरी वैन के चालक ने प्रदीप के साथ मिलकर महंगी घड़ियों के बीस बाक्स चुरा लिए ।
दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अपराधियों की जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा फुटेज और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया।
उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को पुलिस टीम ने मुरादनगर में एक शोरूम पर छापा मारा जहां से चोरी की गई 96 घड़ियां बरामद की गईं।
घड़ियों के सीरियल नंबर चोरी हुए घड़ियों से मेल खा गए जिसके बाद मौके पर ही प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)