एजेंसी न्यूज

दिल्ली: पिता के परिचित की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी में 11 वर्षीय लड़की का उसके पिता के परिचित ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने वारदात को लड़की के घर में ही अंजाम दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली: पिता के परिचित की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
(प्रतिकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली, 8 नवंबर: दिल्ली के रोहिणी में 11 वर्षीय लड़की का उसके पिता के परिचित ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने वारदात को लड़की के घर में ही अंजाम दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लड़की शुक्रवार को अपने छोटे भाई के साथ थी तभी उसके पिता के साथ राजमिस्त्री का काम करने वाला आरोपी घर आया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर एक पड़ोसी मदद के लिए वहां आया लेकिन आरोपी मौके से भाग गया. उन्होंने कहा कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में लैब टेकनीशियन ने नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अस्पताल में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि बाल यौन अपराध संरक्षण (Child Sexual Offenses Protection) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).